बीएससी/बीकॉम/बीए विषय-हिन्‍दी भाषा और नैतिक मूल्‍य इकाई-1(4) , तृतीय वर्ष

इकाई – 4

जनसंचार माध्‍यम

प्रश्‍न – 1)  जनसंचार से तात्‍पर्य बताओ। अथवा ई- मेल क्‍या है? बताओ।

उत्‍तर-          1. जनसंचार- जनसंचार शब्‍द जनऔर संचारशब्‍दों से मिलकर बना होता है। इसे मॉस मीडियाभी कहते हैं। ‘’किसी भाव, विचार संदेश या जानकारी को दूसरों तक पहुंचाने की सामूहिक प्रक्रिया को ही जनसंचार कहा जाता है।‘’

2. ई-मेल- इलेक्ट्रिोनिक रूप में कम्‍प्‍यूटर, मोबाईल के माध्‍यम से दस्‍तावेजों  का आदान-प्रदान करने की विधि ही ई-मेल कहलाती है।

 

प्रश्‍न – 2)  मॉस मीडिया किसे कहते हैं।

उत्‍तर-          टेलीविजन, प्रिंट मीडिया, रेडिया एवं नई संचार की तकनीक के अन्‍तर्गत आन्‍तरिक संचार, दूरसंचार, टेलीप्रिंटर, फैक्‍स, टेलीफोन, सैलुलर फोन, इन्‍टरनेट इत्‍यादि का संयुक्‍त रूप ही मास मीडिया बनात हैं। इन सभी का उपयोग जनसंचार के लिये किया जाता है। इसीलिए इसे मास मीडिया शब्‍द दिया गया।

 

प्रश्‍न – 3)  इंटरनेट के उपकरणों को बताओ।

उत्‍तर-          इंटरनेट के उपकरण – टेलनेट, गोफर, वेयेनिका, वेस, आई.आर.सी, डब्‍ल्‍यू डब्‍ल्‍यू डब्‍ल्‍यू, ई-मेल इत्‍यादि

 

प्रश्‍न – 4)  दूरदर्शन के कार्य बताओ।

उत्‍तर-          दूरदर्शन अर्थात् दूर का दर्शन दूरदर्शन के कार्य आम जनता को रेडियो, टेलिविजन इत्‍यादि के माध्‍यम से कई प्रकार की सूचनाओं को साझा करना होता है। (यह किसी एक या समूह के द्वारा किया जाता है) आज यह शिक्षण भी प्रदान करता है। इसके अंतर्गत देश दुनिया की खबरें, मनोरंजन एवं अन्‍य प्रकार की जानकारी दी जाती है।

 

प्रश्‍न – 5)  प्रिंट मीडिया क्‍या है?

उत्‍तर-          प्रिंट मीडिया अर्थात् जो लिखित रूप में उपलब्‍ध है। सभी लोगों को कोई भी जानकारी, सूचना, मनोरंजन या किसी अन्‍य क्षेत्र में लिखित रूप में जानकारी दी जाती है। उसे प्रिंट मीडिया कहा जाता है। पहले यह हस्‍त लिखित हुआ करती थी। वर्तमान में तकनीकी विकास से यह मशीनीकृत हो चुकी है।


 हिन्‍दी भाषा और नैतिक मूल्‍य सभी इकाई के बहुविकल्‍पीय प्रश्‍न-  Click

 हिन्‍दी भाषा और नैतिक मूल्‍य इकाई-1(1)   Click

 हिन्‍दी भाषा और नैतिक मूल्‍य इकाई-1(2)   Click

 हिन्‍दी भाषा और नैतिक मूल्‍य इकाई-1(3)   Click

हिन्‍दी भाषा और नैतिक मूल्‍य इकाई-2(1)   Click

 हिन्‍दी भाषा और नैतिक मूल्‍य इकाई-2 (2)   Click

 

हिन्‍दी पाठ्यक्रम

 

टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
B. Sc.(Bio) 3 year ke notes sir ji
Unknown ने कहा…
Next unit ?