Mahindra XUV 300 W8 (Diesel) Performance All Information In Hindi
नमस्कार दोस्तों आज हम आपको Mahindra XUV 300 के Best Feature को इस पोस्ट के माध्यम से बताने जा रहे हैं। तो आप इस पोस्ट पर अंत तक बने रहिए।
तो आइये जानते हैं। महिन्द्रा एक्सयूवी ३०० के बारे में पूरी जानकारी
महिन्द्रा कम्पनी के द्वारा बहुत ही मजेदार, सुदृश्य, दमदार कारें बनाई जाती है। जो सुरक्षित भी होती है। उन कारों में से एक कार यह भी है। जो सुरक्षा के मामले में बहुत ही शानदार प्रदर्शन करती है। इसके और अधिक वेरियंट के बारे में जानना है तो हमारी वेबसाइट पर जाकर आपको इसकी जानकारी प्राप्त हो जायेगी।
Feature फीचर्स
Mahindra XUV 300 W8 में अन्य दो वेरियंटों के मुकाबले बहुत से परिवर्तन शामिल हैं। इस वेरियंट में नये फीचर्स एड किये गये हैं। (एंटी थेप्ट आलार्म, डुअल-जोन, आगे एवं पीछे फॉग लैंप, पूरी तरह से ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल ........... ) जैसे कई फीचर्स एड किये गये हैं।
Prize कीमत प्राइज
Mahindra XUV 300 की शुरूआती कीतम 8 लाख 3 हजार से शुरू है। वही Mahindra XUV 300 W8 की कीमत 12 लाख 14 हजार से शुरू होती है।
Mahindra XUV 300 Engine (महिन्द्रा एक्सयूवी इंजन)
महिन्द्रा की एक्सयूवी 300 का इंजन देखें तो यहां पर आपको एक्सयूवी 300 के इंजन की क्षमता 1497 सीसी में दी गई है। एक्सयूवी 300 का इंजन आपको बेहतर परफॉर्मेन्स देगा यहां पर आपको बहुत ज्यादा तेज आवाज फील नहीं होने वाली है। एवं पॉवर भी बहुत ही अच्छा मिलने वाला है। वही इसके इंजन की पॉवर की बात करते हैं। तो आपको
- अधिकतम पॉवर (r/min में) - 85.8 किलोवॉट, 3750 r/min
- अधिकतम टोर्क (न्यूटन मीटर),- 300 न्यूटन मीटर
- टाेर्क राउड प्रति मिनट - 1500 से 2500 प्रति मिनट
- उत्सर्जन मानक (Emission Standard) - S6
देखने को मिलती है। इसके अलावा इसमे 6 स्पीड मेन्युअल ऑटो सिफ्ट ट्रांस्मिशन (गेयर) भी दिये जा रहे हैं।
Fule Tank Capacity in litre - 42 Litre
Suspensions And Tyres (निलंबन एवं टायर्स)
यहां पर आपको कार में फ्रंट एंड बेक सस्पेंशन बहुत ही अच्छा देखने को मिलता है। मतलब आपको इसे चलाने में कोई भी बम्प की दिक्कत से नहीं गुजरना पडेगा। वही यदि इसे ऑफ रोड के लिये देखा जाता है तो यह कार ऑफ रोड में कही ना कहीं इतनी अच्छी नहीं मानी जाती है।
Sun Roof सनरूफ
Mahindra XUV 300 W6 मॉडल में सररूफ नहीं दिया गया है। जबकि W8 (0) मॉडल में आपकी सुविधाअनुसार इलेक्ट्रिक सनरूफ दिया गया है। जो कि बहुत ही आकर्षण का केन्द्र साबित होता है।
Air Bags एयरबेग्स
Mahindra XUV 300 W4 मॉडल, W6 एवं W8 मॉडल में आपकी सुरक्षा के लिये फ्रंट(आगे की ओर) दोहरे ऐयर बैक्स दिये गये हैं जिसमें कोई दुर्घटना होने पर चालक एवं उसके साथ वाला यात्री सुरक्षित रहता है।
Seat सीट
इस कार में बैठने के लिये सीटें 05 हैं। जिसमें 05 लोगों की यात्रा के दौरान बैठने की दृष्टि से सफर बहुत ही आरामदायक रहने वाला है।
Speed स्पीड (गति)
इस कार की टॉप स्पीड(गति) को देखा जाये तो यहां पर आपको 220 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार मिल जाती है। एवं कार में 6 मेनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों ही मिल जाते हैं।
रंग(Color)
यह कार 08 अलग-अलग रंगो में उपलब्ध है। यहां पर रंगों का विवरण इस प्रकार है।- सनबर्स्ट ऑरेंज, नेपोली ब्लैक, रेड रेज(डुअल टोन), रेड रेज, डी सेट सिल्वर, एक्वामरीन(डुअल टोन) एक्वामरीन, एवं पर्ल व्हाइट।
डीजल एवं पेट्रोल -
यहां पर कार के दोनो प्रकार के वेरियंट देखने को मिल जायेगें जिसमें आपको डीजल या पेट्रोल में भी यह कार उपलब्ध हो सकेगी। पेट्रोल के साथ कार 1197 सीसी की आती है।
रेसिंग
इस कार में फ्रंट व्हील आगे के पहिए ही गति करवाते हैं। (इंजन के द्वारा सारी शक्ति आगे के पहियों को दी जाती है) जिसके कारण कार अधिक किफायती एवं टिकाऊ मानी जाती है।
माइलेज
Mahindra XUV 300 W8 17 से 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करती है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको जो भी जानकारी चाहिए थी। वह इस पोस्ट के माध्यम से आपको मिल गई हो। आका दिन मंगलमय हो।
टिप्पणियाँ